संभाग स्तरीय अमृता हाट की व्यवस्थाओं के संबध में बैठक अब 21 को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि अमृता हाट आयोजन की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में 18 नवम्बर को होने वाली बैठक का आयोजन अब 21 नवम्बर को प्रातः 11 बजे किया जायेगा।