प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती परीक्षा 22 नवम्बर एवं वाहन चालक 23 नवम्बर को जिले में, 02 दिवस में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Nov 18, 2025 - 14:38
 0
प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती परीक्षा 22 नवम्बर एवं वाहन चालक 23 नवम्बर को  जिले में,  02 दिवस में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान कर्मवारी चयन बोर्ड 22 नवम्बर को प्लाटून कमाण्डर 2025 एवं 23 नवम्बर को वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक घनश्याम शर्मा ने बताया कि प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में लगभग 4272 परीक्षार्थी एवं वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 में 10664 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 2 वीडियोग्राफर नियुक्त किये जायेंगे, जिनमें से एक वीडियोग्राफर परीक्षा केन्द्र के मुख्यद्वार पर सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी करेगा एवं दूसरा वीडियोग्राफर वीक्षक रेन्डेमाईजेशन, प्रश्नपत्र खोलने एवं पैक करने की वीडियोग्राफी करेगा साथ ही परीक्षा कक्षों के निरीक्षण के दौरान वीडियोग्राफी की जायेगी। 
प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 -
अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि 22 नवम्बर को होने वाली प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। परीक्षा में निगरानी के लिए तीन सतर्कता दल का गठन किया गया है।
वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024-
अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि 23 नवम्बर को होने वाली वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 8 राजकीय संस्थान व 27 निजी संस्थान सम्मिलित हैं। परीक्षा प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक एक ही पारी में होगी। परीक्षा में निगरानी के लिए 6 सतर्कता दल का गठन किया गया है।
अभ्यर्थियों के लिए ये रहेंगे निर्देश-
अतिरिक्त कलक्टर ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन की शर्ट अथवा टी-शर्ट, पैन्ट एवं हवाई चप्पल अथवा स्लीपर पहन कर आयेंगे। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साडी आधी आस्तीन का कुर्ता अथवा ब्लाउज, हवाई चप्पल अथवा स्लीपर एवं बालो में साधारण रबर बैण्ड लगा कर आऐं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को पूरी आस्तीन का कुर्ता, शर्ट, ब्लाउज, आदि पहन कर एवं अपनी वेशभूषा में बडा बटन किसी प्रकार ब्रोच (जडाऊ) पिन, बैज या फूल आदि लगाकर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी लाख अथवा काँच की पतली चूडियों के अलावा किसी प्रकार के जेवरात यथा अन्य प्रकार की चूडियां, कान की बाली, अंगूठी, ब्रासलेट पहनकर नहीं आयेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार की घड़ी धूप का चश्मा, बैल्ट हैण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा, ताबीज, कैप या स्कार्फ, स्ट्राल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। सैण्डल, जूते, एवं मोजे सभी प्रकार टकने तक के पहनकर आने की अनुमति होगी। यदि किसी वस्तु को पहनकर आने में या ड्रेस कोड में शामिल होने के संबंध में केन्द्र पर परीक्षा से जुड़े हुये अधिकारियों का निर्णय मान्य होगा। उन्होंने बताया कि गृह विभाग राजस्थान जयपुर के निदेशानुसार सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एव पगडी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जायेगी, किन्तु कृपाण छोटी साईज की एवं कवर्ड होनी चाहिये तथा परीक्षा टेबल पर रखे जाने की अनुमति नहीं होगी। इस सिख धर्म के अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 2 घंटे पूर्व उपस्थित होना होगा, यदि स्क्रीनिंग के दौरान किसी सिख अभ्यर्थी द्वारा उपरोक्त वर्णित प्रतीकों में कोई संदेहास्पद उपकरण ले जाना पाया जाये तो उसे परीक्षा हाल में नहीं ले जाने दिया जायेगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................