उपाध्याय पर मनमानी व उत्पीड़न का आरोप, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने विधायक से की कार्रवाई की मांग

Dec 11, 2025 - 14:08
 0
 उपाध्याय पर मनमानी व उत्पीड़न का आरोप, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने विधायक से की कार्रवाई की मांग

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) शहरी क्षेत्र जहाजपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत एल.एस. मीना उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक गोपीचंद मीणा को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि संबंधित एल.एस. द्वारा लगातार अनियमितताएँ, दबाव, उत्पीड़न एवं अवैध मानदेय कटौती की जा रही है।

कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने पत्र में बताया कि एल.एस. मीना उपाध्याय द्वारा उनसे प्रतिमाह रुपए और सामग्री की मांग की जाती है। उनके मना करने पर बिना किसी लिखित नोटिस या विभागीय आदेश के उनके मानदेय (सैलरी) में कटौती कर दी जाती है। आरोप है कि अब तक लगभग 20 कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का भुगतान मनमर्जी से काटा जा चुका है, जबकि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार सुपरवाइजर को किसी भी प्रकार की भुगतान-कटौती का अधिकार नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने शिकायत में कहा कि एल.एस. के दबावपूर्ण व्यवहार के कारण कार्य वातावरण तनावपूर्ण हो गया है और वे भय तथा असुरक्षा की स्थिति में काम करने को मजबूर हैं।

विधायक से मांग की गई है कि एल.एस. मीना उपाध्याय को जहाजपुर शहरी क्षेत्र से हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर पदस्थापित किया जाए, ताकि कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ बिना किसी डर और उत्पीड़न के अपना दायित्व निभा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है