प्रधान शर्मा को विदाई, उपखंड अधिकारी मीणा ने संभाला पंचायत समिति का चार्ज

Dec 11, 2025 - 14:03
 0
प्रधान शर्मा को विदाई, उपखंड अधिकारी मीणा ने संभाला पंचायत समिति का चार्ज

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंचायत समिति सभागार में आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में आज प्रधान कौशल किशोर शर्मा को माला व शॉल ओढ़ाकर भावपूर्ण विदाई दी गई। इसी दौरान प्रशासक के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा का भी स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि प्रधान कौशल किशोर शर्मा का कार्यकाल “खंबे में कील ठोंकने जैसा मजबूत” रहा। उन्होंने सरकार की मंशा के अनुरूप गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक योजनाओं के लाभ पहुंचाकर उत्कृष्ट कार्य किया है। साथ ही विकास कार्यों में उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा और पंचायत समिति विकास अधिकारी सीताराम मीणा के सक्रिय सहयोग की भी सराहना की।
विधायक ने ग्राम विकास अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें और ग्राम स्तर पर नियमित जनसुनवाई करें।

विदाई समारोह में अपने संबोधन में प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने कहा कि विधायक गोपीचंद मीणा के मार्गदर्शन में राजस्थान व भारत सरकार की कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व में 14वें स्थान पर रही पंचायत समिति को केवल 18 महीनों में सुधार कर विकास की ओर अग्रसर किया गया। उन्होंने बताया कि 38 पंचायतों में 23 करोड़ 75 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए, जिससे क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन, सरपंच, सचिव एवं पंचायत समिति के कार्मिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है