सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रथ 13 को रवाना होगा : राजावत
रूपवास (भरतपुर/ कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) कस्बे के बृजेन्द्र भवन पर भाजपा शहर मण्डल रूपबास, ग्रामीण मण्डल रूपबास एवं रुदावल मण्डल की संगठन बैठक पूर्व प्रदेश मंत्री और अलवर दक्षिण के जिला प्रभारी भानुप्रताप सिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य व शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री नवीन कुमार दुबे, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष खजान सिंह, आईटी संयोजक कृष्णा जाट, पूर्व उपप्रधान सत्यप्रकाश गुर्जर मौजूद थे।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि राजावत ने कहा कि राजस्थान सरकार दो साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विधानसभा बयाना में 13 दिसम्बर से सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए रथ रवाना होगा। जो 25 दिसम्बर तक पूरी विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक जाएगा।साथ ही 15 दिसम्बर को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर उप जिला चिकित्सालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों को कार्य के अनुसार जिम्मेदारियां दी गई।
इस अवसर पर महामंत्री रुदावल कुलदीप लवानियां, दीपक शर्मा, नन्दकिशोर चोबदार, बलवीर सिंह,भूरीसिंह डागुर, नत्थीलाल कर्दम, गीतम सिंह, नरेश शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


