मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की जिला कार्यकारिणी सभा परबतसर में सम्पन्न, चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। जिला डीडवाना–कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) की जिला कार्यकारिणी सभा का आयोजन सोमवार को परबतसर तहसील मुख्यालय स्थित स्वर्णकार समाज भवन में किया गया। सभा की अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष मोहनलाल मायछ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के संस्थापक व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हंसराज कड़ेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन के अजमेर संभाग प्रभारी घनश्याम सोलीवाल, ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मूलचंद तोषावड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमराज सोलीवाल, राष्ट्रीय सचिव संतोष अग्रोया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम रोडा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला महामंत्री शांतिस्वरूप सहदेव द्वारा सभी आगंतुक समाज पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत से हुई। उन्होंने संगठन के गठन एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि हंसराज कड़ेल एवं जिला अध्यक्ष मोहनलाल मायछ ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम रोडा एवं जिला अध्यक्ष मूलचंद तोषावड़ ने सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग देने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत कर सम्मान पत्र प्रदान किए।
सभा को जिला अध्यक्ष मोहनलाल मायछ, प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम रोडा, जिला प्रभारी व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज रोडा ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता हंसराज कड़ेल ने अपने संबोधन में समाज, संगठन एवं व्यापार से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज बंधुओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शांतिस्वरूप सहदेव ने संस्था द्वारा जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष के चुनाव एक साथ जिले की सभी छह तहसील मुख्यालयों पर कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 21 दिसंबर को कुचामन मुख्यालय पर नामांकन पत्र भरे जाएंगे तथा 28 दिसंबर 2025 को सभी छह तहसील मुख्यालयों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष पद हेतु न्यूनतम आयु 40 वर्ष एवं तहसील अध्यक्ष पद हेतु न्यूनतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। किसी भी समानांतर संस्था में जिला या तहसील स्तर के पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को समानांतर संस्था से त्यागपत्र देकर उसकी स्वीकृति का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
तहसील अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 5100 रुपये एवं जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 21000 रुपये की सहयोग राशि संस्था में नकद जमा करवानी होगी, जो किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाएगी। अन्य सभी नियमों की नियमावली शीघ्र जारी की जाएगी।
प्रदेश कार्यकारिणी की अनुमति एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नागौर जिले के पूर्व महामंत्री प्रेमराज सोलीवाल मेड़ता की घोषणा की गई। अतिरिक्त चुनाव अधिकारियों के रूप में राष्ट्रीय सचिव संतोष अग्रोया, गोरधन सहदेव अजमेर एवं पुरुषोत्तम तोषावड़ डेगाना को नियुक्त किया गया। सभी छह तहसील मुख्यालयों पर पांच-पांच चुनाव अधिकारियों की टीमें गठित की जाएंगी, जबकि दो अतिरिक्त टीमें चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु तैनात रहेंगी। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमराज सोलीवाल करेंगे, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम रोडा विशेष सहयोग प्रदान करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक दल निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने हेतु पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ने संस्था के 2929 सदस्यों की प्रमाणित सूची मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमराज सोलीवाल को सौंपते हुए निष्पक्ष चुनाव की अपेक्षा व्यक्त की।
इस विशेष कार्यकारिणी सभा में जिला कोषाध्यक्ष रामचन्द्र रोडा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रोडा, जिला कार्यालय उपाध्यक्ष सुनील धूपड, जिला सहसचिव लायन राजेन्द्र प्रसाद जंवडा, जिला कार्यकारिणी सदस्य लालचंद डांवर, मुकेश जाटावत, सुरेश कुमार सोलीवाल, नवल-किशोर कठरातला, ताराचंद लावट, रामगोपाल रोडा, राधेश्याम रोडा, विनय सोनी पत्रकार, रक्तवीर सुरेश कुमार सहदेव, तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल लावट, परमानंद मायछ, बनवारीलाल जंवडा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा लाडनूं समाज शहर अध्यक्ष मुरलीधर कड़ेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश डांवर, शहर कोषाध्यक्ष गोपाल डांवर, ज्वैलर्स एसोसिएशन के डीडवाना तहसील अध्यक्ष रामेश्वरलाल कड़ेल, आगुंता पूर्व सरपंच भंवरलाल भवण, वरिष्ठ समाजसेवी बनवारीलाल रोडा छोटी खाटू, श्यामसुंदर भामा, विजय डांवर, मुकेश देवाल मारोठ, टीकमचंद लावट, विकास लावट, छोटूलाल लावट, कुचामन से अमित कुमार, महावीर तोषावड़, राजकुमार मिरिंडिया, गजानंद सहदेव, मकराना शहर अध्यक्ष श्यामसुंदर सेढा, वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रोया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पूनमचंद अग्रोया, सुरेंद्र कुल्थिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रोया, जानकीलाल तोषावड़, बूडसू से हंसराज डांवर, विजय डांवर, राणीगांव से शिवरतन डांवर, ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सहदेव, मकराना तहसील अध्यक्ष दिनेश तोषावड़, बोरावड़ समाज अध्यक्ष अनिल कुमार सहदेव, शहर उपाध्यक्ष तेज नारायण सहदेव, शिक्षाविद हरिप्रसाद सहदेव, मनमोहन सहदेव, बाबूलाल सहदेव, वास्तुविद राम सोनी, श्याम सहदेव, परबतसर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल लावट, ज्वैलर्स एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जंवडा, परबतसर शहर अध्यक्ष चौथमल आसट, नवयुवक मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार रोडा, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सचिव चंद्रप्रकाश बबेलिया, कोषाध्यक्ष विट्ठल जंवडा, पूर्व सचिव बनवारीलाल सहदेव, महेश लावट श्यामपुरा, सूर्यप्रकाश बबेलिया, अर्जुन जंवडा, दामोदर बबेलिया, घीसालाल ढल्ला, ईश्वरचंद्र सहदेव पीपलाद सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।