खैरथल–तिजारा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना अंतर्गत 30 स्कूटी एवं 7 सहायक उपकरण वितरित

Dec 16, 2025 - 01:24
 0
खैरथल–तिजारा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना अंतर्गत 30 स्कूटी एवं 7 सहायक उपकरण वितरित

खैरथल  ( हीरालाल भूरानी ) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को जिला खैरथल–तिजारा में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना का लाभ प्रदान किया गया।
   कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के अंतर्गत 30 दिव्यांगजन लाभार्थियों को स्कूटी चाबी  सौंपी तथा संयुक्त सहायता योजना के अंतर्गत 7 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज, नीरज भडाना, अंकित महावर, सौरभ सिंह, नवीन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है