राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

Dec 16, 2025 - 01:26
 0
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गौसेवा कार्यक्रम आयोजित


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा हिन्दू गौ सेवा समिति मकराना द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में गौ माता की विधिवत पूजा, गौसेवा एवं पीड़ित गोवंशों को मीठी लापसी व हरा चारा खिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मकराना प्रधान सुमिता भींचर, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र रान्दड़, गिरधर पलोड़, बुडसू भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, मकराना भाजपा उपाध्यक्ष राजू जांगिड़ के सान्निध्य में समिति के संस्थापक पूरणमल सुरेश कुमावत, पूर्व अध्यक्ष मनीष सांखला, देवेंद्र सैनी आदि के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यों की जानकारी देते हुए गौसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गौवंश चिकित्सालय का निरीक्षण कर यहां संचालित सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए चिकित्सालय के भव्य एवं सुव्यवस्थित कक्षों को मकराना के लिए गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवक दीपेंद्र सिंह राठौड़ नीमड़ी के जन्मदिवस पर उन्हें दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर राजेंद्र व्यास, विक्रम सिंह, राधावल्लभ व्यास, विनोद मेघवाल मंगलाना, राकेश गुर्जर, चंद्रप्रकाश टेलर, धर्मवीर गुर्जर, राजवीर सिंह, सौरभ गौड़, तेजपाल गुर्जर मंगलाना, सुमीत चौधरी, पिंटू किरडोलिया, कुलदीप पोसवाल, नंदा राम गुर्जर सहित अन्य गौ भक्त, समिति सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है