राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मकराना में  रक्तदान व चिकित्सा शिविर, हुआ आयोजित

Dec 16, 2025 - 01:27
 0
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मकराना में  रक्तदान व चिकित्सा शिविर, हुआ आयोजित

 
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मकराना के उप जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं  चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन में सबसे पहले सभी आए हुए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्तवीर सुरेश सोनी द्वारा 63वीं बार रक्तदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित करना रहा, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनीवाल एवं उनकी पत्नी खुशबू तोषनीवाल ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर एवं पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र चौधरी एवं उप जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनिवास आँवला ने की।
 इस दौरान पंचायत समिति की प्रधान सुमिता भींचर ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे शिविर आमजन को सीधा लाभ पहुंचाते हैं। पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान है, इससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने की अपील की। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनिवास आँवला ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि नए रक्त कणों का निर्माण होता है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व जिला महामंत्री गिरधर पलोड ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और कार्यकर्ताओं में सेवा भाव को प्रोत्साहित करते हैं। भाजपा नेता महेंद्र रान्दड ने कहा कि पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र पर कार्य करती है और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला महामंत्री गिरधर पलोड, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र रान्दड, जिला सह कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर महेश्वरी, मकराना शहर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र इंदौरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनीवाल, बुडसु मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, बोरावड़ मंडल अध्यक्ष राजेश डारा, युवा नेता रवि मुरावतिया, महिला जिला उपाध्यक्ष कल्पना जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास, रणवीर सिंह बांसड़ा, ऊषा राठी, पार्षद विनोद सोलंकी, कांता भंडारी, सुरेश मोर, गुलाब प्रजापत, राधा वल्लभ व्यास, विमल सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ चिकित्सा परामर्श भी दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिला। आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सालय स्टाफ एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. योगिता, डॉ. बजरंग, डॉ. योगेंद्र कच्छावा, डॉ. इनाम नकवी, डॉ. जावेद आलम, डॉ. फारुख मनियार सहित अस्पताल स्टाफ एवं आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है