ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Jul 12, 2026 - 15:11
 0
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर टहला फाटक के समीप गत देर रात्रि ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त राजगढ़ कस्बे के टहला बाईपास स्थित छतरी वाला का बास निवासी गंगासहाय सैनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

रविवार को पुलिस ने राजगढ़ सामान्य अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है