कृषि विभाग ने ली जिले के खाद विक्रेताओं की बैठक, उचित दर पर खाद बेचने को किया पाबन्द

Jan 9, 2026 - 12:53
 0
कृषि विभाग ने ली जिले के खाद विक्रेताओं की बैठक, उचित दर पर खाद बेचने को किया पाबन्द

भरतपुर( विष्णु मित्तल) कृषि विभाग के द्वारा संयुक्त निदेशक कार्यालय पर जिला स्तरीय खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक संयुक्त निदेशक राधेश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई,जिसमें जिला खाद-बीज विक्रेता संघ के पदाधिकारी खाद-बीज के थोक एवं खुदरा विक्रेता शामिल हुए और संयुक्त निदेशक मीणा ने कहा कि यूरिया एवं डीएपी खाद उचित दर पर ही बेचा जाए,साथ ही सरकार एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करे और खाद की विक्रय पीओएस मशीन से ही करे,साथ ही खाद के क्रय-विक्रय का रिकार्ड भी इन्द्राज करे। उन्होने कहा कि किसान ही विक्रेता का मित्र है,जो कृषि विभाग और विक्रेता पर पूरा विश्वास कायम करता है। हमें भी उनका आदर करना चाहिए।

उन्होने कहा कि खाद-बीज के विक्रेता भी कृषि विभाग के परिवार की भांति है,हमे विक्रेताओं की भी समस्याओं ध्यान देना पडता है। समय आने पर विभाग मदद भी करता है। संयुक्त निदेशक राधेश्याम मीणा,कृषि अधिकारी रूपेन्द्र सिंह मीणा कृषि अधिकारी, जगत सिंह आदि ने सरकार एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए विक्रेताओं से उचित दर पर खाद बेचे के निर्देश दिए। जिला खाद-बीज विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष रूपसिंह परमार,कोषाध्यक्ष खैमचन्द गोयल,मंत्री मोनार्क गर्ग, महेश चन्द गर्ग,राकेश गोयना, राहुल , विजयकान्त शर्मा,अरूण चौधरी,प्रेम सिंह चौधरी,सन्तोष मित्तल,बांके बिहारी, राजीव पोद्दार, प्रदीप शर्मा, जगमोहन कटारा आदि ने कहा कि जिले के सभी थोक वं खुदरा विक्रेता उचित दर पर खाद बेचते है और कृषि विभाग के सभी नियमों की पालना करते हुए उनके आदेशों की पालना करते है।

 उन्होने कहा कि कृषि विभाग का आदेश की पालना और किसानों की समस्या का समाधान करना तथा उचित दर पर खाद बेचना आदि का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इफको के अधिकारी श्यामसुंदर, रामकिशोर ने भी कहा कि कृषि विभाग के नियमों की पालना कर उचित दर पर खाद बेचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................