बेटी की पुण्यतिथि पर मां ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ में वाटर कूलर किया भेंट
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे निवासी हवली देवी वाल्मीकि ने अपनी बेटी नीषा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक वाटर कूलर भेंट किया।
यह पुतीत कार्य अस्पताल में आने वाले मरीजों और उसके परिजनों को शुद्ध ओर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ओर चिकित्सा कर्मियों ने इस दान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है
इस मौके चिकित्सक नीतू चौधरी, दंत चिकित्सक विक्रम सिंह, प्रसूनराम कुमावत, हिरालाल, सफ़ाई कार्मिक मुकेश कुमार वाल्मिकी व अन्य स्टॉप गण मौजूद रहे