पंचायत प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में बीबीसी नाथलवाड़ा टीम सात विकेट से विजयी
सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमों ने लिया भाग, विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नगद राशि भेंट कर किया समानित।
सकट.(अलवर) कस्बे की आसन की डुंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पीएम श्री राउमा विधालय के खेल मैदान में ग्राम पंचायत बीधोता, सकट व नाथलवाडा के तत्वाधान में चल रही पंचायत प्रीमियर लीग 2026 सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनसीसी नाथलवाडा और बीबीसी नाथलवाड़ा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एनसीसी नाथलवाडा टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 66 रनो का लक्ष्य दिया बदले में बीबीसी टीम नाथलवाडा ने बैटिंग करते हुए 8 ओवरों में 67 रन बनाए और सात विकेट से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया।
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष रामहेत मीना ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि जय प्रताप सिंह राठौड़ रहे वहीं विशिष्ट अतिथि बीधोता सरपंच कमलेश मीना, पूर्व सरपंच मोती लाल मीना, विजय भारद्वाज, कमलेश ठेकेदार, सर्वेश मीना, सुखदेवा मास्टर रहे। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत सकट, नारायणपुर, नाथलवाड़ा, बीधोता, देवती, राजपुर बड़ा व कुंडला गांवों की 16 टीमों ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रही नाथलवाड़ा की बीसीसी टीम को 20 हजार एक रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी एवं उपविजेता एनसीसी टीम नाथललवाड़ा को 10 हजार एक रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ़ द मैच हजारीलाल मीना रहे। इस मौके पर रामहेत मीना, जीतू मीना, दिनेश मीना शैलेंद्र खटाणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।