बड़ौदामेव में शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग: सायरन बजने पर पहुंचे लोग, लपटों से पड़ोसी की खिड़की भी जली

Jan 11, 2026 - 13:09
 0
बड़ौदामेव में शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग: सायरन बजने पर पहुंचे लोग, लपटों से पड़ोसी की खिड़की भी जली

अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे में एक गर्ल्स स्कूल के पास खड़ी कार में देर रात आग लग गई। ये घटना रात करीब 12 बजे हुई, जिसमें कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

कार मालिक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी कार घर के पास चंदा जैन के मकान के सामने पार्क की थी। अचानक आग लगने से कार की वायरिंग जल गई और लॉक होने के कारण सायरन बजने लगा।

सायरन की तेज आवाज सुनकर विनय कुमार और आसपास के लोग बाहर निकले। तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग की लपटों से पास स्थित चंदा जैन के मकान की खिड़की भी जल गई। गनीमत रही कि पास ही खड़ी एक अन्य कार को समय रहते हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विनय कुमार शर्मा ने थाने में आग लगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................