मानक क्लब नूरपुर की पहल: दीवारों पर चित्र, उपभोक्ता सुरक्षा का दिया संदेश

Jan 19, 2026 - 13:03
 0
मानक क्लब नूरपुर की पहल: दीवारों पर चित्र, उपभोक्ता सुरक्षा का दिया संदेश

कठूमर (दिनेश लेखी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर में सोमवार को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य रिसोर्स पर्सन एवं मेंटर शिक्षक मनोज कुमार सैनी की उपस्थिति में आयोजित इस गतिविधि के तहत मानक क्लब के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर बी आई एस केयर ऐप, भारतीय मानक ब्यूरो के विभिन्न प्रमाणन चिन्हों, तथा इलेक्ट्रिक गीजर, एलपीजी सिलेंडर, प्रेशर कुकर, इलेक्ट्रिक प्रेस जैसे दैनिक उपयोग में आने वाले उत्पादों के आकर्षक चित्र उकेरे। पेंटिंग्स के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानक रहित उत्पाद दुर्घटनाओं और जोखिम का कारण बन सकते हैं, जबकि आई एस आई मार्क युक्त उत्पाद उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में मनोज कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानकों की आवश्यकता, उपभोक्ता अधिकारों और बी आई एस केयर ऐप के माध्यम से शिकायत व जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।
वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में मानक क्लब के 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू वर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्तर पर आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों को जागरूक उपभोक्ता बनाने के साथ-साथ अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय में मानक उत्पादों के प्रति विश्वास विकसित करने की दिशा में प्रभावी पहल मानी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................