भक्ति भाव से सराबोर भक्ति पर्व समागम का दिव्य आयोजन

Jan 11, 2026 - 13:33
 0
भक्ति भाव से सराबोर भक्ति पर्व समागम का दिव्य आयोजन

भक्त केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

खैरथल (हीरालाल भूरानी) भक्त केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है यह प्रेरणादायक विचार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने हरियाणा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में आयोजित भक्ति पर्व समागम के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सानिध्य में श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अनुपम छटा देखने को मिली भक्ति की महिमा पर प्रकाश डालते हुए सतगुरु माता जी ने कहा कि भक्ति कोई नाम या दिखावा नहीं ,बल्कि अपने भीतर की सजग यात्रा है सच्ची भक्ति तब है जब हम आत्म मंथन द्वारा दूसरों से पहले स्वयं को जांच अपनी कमियों को सुधारे और हर पल जागरूक जीवन चाहिए हर एक में निराकार देखकर सरल निष्कपट व्यवहार करना और ब्रह्म ज्ञान के बाद सेवा सिमरन में सत्संग से सास को बनाए रखना ही भक्ति है 
इस अवसर पर अलवर निरंकारी संत सत्संग भवन पर जिला संयोजक सोमनाथ जी ने भक्ति पर्व संत समागम के अवसर पर अपार श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति समर्पण का नाम है जब भक्ति पूर्ण परमात्मा को समर्पित हो जाता है तो भक्ति की शुरुआत होती है जब भक्त तन मन धन परमात्मा का समझ कर अपना जीवन सेवक भाव से जीता है यही भक्ति की उत्तम अवस्था कहलाती है ब्रह्म ज्ञानी भक्त किसी प्रकार के भ्रम में नहीं फास्ट उनके लिए तो हर घड़ी हर समय शुभ होता है इसलिए निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी ने कहा करते थे की ब्रह्म की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति
इस पावन अवसर पर परम संत संतोष जी सहित अन्य संत महापुरुषों के तप त्याग एवं उनके ब्रह्म ज्ञान के प्रचार प्रसार के दिए गए अमूल्य योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया । समागम के दौरान अनेक वक्ताओं कवियों एवं गीतकारों ने अपनी अपनी विधाओं के माध्यम से गुरु महिमा भक्ति भाव और मानव कल्याण के संदेशों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया
निरंकारी मिशन का मूल सिद्धांत यही है की भक्ति परमात्मा के तत्व को जानकर ही अपने वास्तविक एवं सार्थक स्वरूप को प्राप्त करती है निषेध सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के अमूल्य प्रवचनों में श्रद्धालुओं को ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से भक्ति के वास्तविक अर्थ को समझने तथा उसे आपकी प्रेरणा प्रदान की ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................