दीपेश सैनी बने टीम युवा संघ के नए प्रदेशाध्यक्ष
अलवर (राजस्थान) टीम युवा संगठन राजस्थान के रविवार को जयपुर में चुनाव संपन्न हुए , जिसमें सर्वसम्मति से दीपेश सैनी मौजपुर संघ के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए ! दीपेश सैनी वर्तमान में संगठन अलवर जिलाध्यक्ष भी हैं
संगठन के मुख्य सलाहकार मनीष गुप्ता ने बताया की इस मौके पर संगठन के संविधान का प्रस्ताव पारित हुआ जिसकी अध्यक्ष दीपेश सैनी जी ने सपथ ली !
टीम युवा संघ एक सामाजिक सेवा और सद्भाव से जुड़ा संगठन है जो गाय सेवा, पेड़ लगाना, रक्तदान, गरीब बच्चों की मदद उनको भोजन आदि जैसे कई कार्य करता रहता है ! टीम युवा संघ राजस्थान के 5 जिलों में सक्रियता से कार्य करता है !
इस मौके पर संगठन प्रमुख अभिषेक चितारी , कोषाध्यक्ष हितेस सिंघल और अन्य सदस्य सौम्य प्रकाश, भुवनेश जांगिड़, गौरव जाट, जतिन खरेरा , विष्णु पाराशर, सिद्धू जंगम , मयंक शर्मा, वीकेश, तुषार, लविश, हरिओम कुंतल ,सुभाष, लव ,सचिन ,हेमंत, विपिन, पुनीत, शुभम , पवन, गौरव कौशिक , तेजबंत शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे !


