तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी; क्षतिग्रस्त कार छोड़कर चालक सहित सवारी फरार

Jan 11, 2026 - 14:07
Jan 11, 2026 - 14:11
 0
तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी; क्षतिग्रस्त कार छोड़कर चालक सहित सवारी फरार

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर स्थित ऊँचा नगला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरकर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार सवार तीनों युवक कार को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गए। लोगो को कार में शराब की बॉटल, ग्लास एवं कटी हुई मछली भी मिली थी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार तीन युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे, जो हादसे के तुरंत बाद अपनी क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। लोगो ने बताया कि तेज रफ्तार कार UP80 DF 7212 असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय कार नीचे गिरी, उस वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार तेज रफ्तार कार के पुल से गिरते ही वे मदद के लिए दौड़े लेकिन कार से निकले तीनों युवक लड़खड़ा रहे थे और नशे में धुत नजर आ रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार को अपने कब्जे में लेने सहित कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से कार मालिक की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................