अवैध हथियार देशी कट्टा 12 बोर के साथ आरोपी गिरफ्तार
कठूमर/ दिनेश लेखी
थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये रविवार को एक आरोपी को मय हथियार देशी कट्टा 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जरिये मुखवीर सूचना मिली की प्रधान ईट भट्टा से पहले खेडली रोड कठूमर पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास अवैध देशी कट्टा 12 बोर है जो काफी देर से किसी का इन्तजार कर रहा है सूचना पर पहुंच कर आरोपी अंकित पुत्र फत्तेसिंह उम्र 22 साल निवासी रेला को मय हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस मौके पर पुलिस टीम में सुनील टांक पुनि. थानाधिकारी थाना कठूमर, उमरदीन सउनि, धर्मवीर कानि, मोरध्वज कानि, आरटी अमरजीत कानि, चालक आनन्द कानि, इन्द्राजसिह कानि.मौजूद थे।