आई-स्टार्ट नेस्ट भरतपुर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का आयोजन युवाओं को उद्यमिता के प्रति किया प्रेरित

Jan 16, 2026 - 13:13
 0
आई-स्टार्ट नेस्ट भरतपुर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का आयोजन युवाओं को उद्यमिता के प्रति किया प्रेरित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आई-स्टार्ट नेस्ट भरतपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के उभरते हुए स्टार्टअप्स, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और नवाचार में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाना और युवाओं को नवाचार के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर संभाग इनक्यूबेटर सेंटर के उप निदेशक हरि मोहन शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन स्टार्टअप्स और छात्रों को एक साझा मंच पर लाने और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतर माध्यम है।  उन्होंने बताया कि यह मंच केवल नवाचार को प्रोत्साहित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों को व्यावसायिक कौशल विकसित करने, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और नेटवर्किंग के बहुमूल्य अवसर भी प्रदान करता है।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय करौली के प्राचार्य रवि गुप्ता, अभियांत्रिकी महाविद्यालय भरतपुर के प्राचार्य धवल व्यास एवं जिला उद्योग अधिकारी सूर्यकांत पाण्डेय ने कार्यक्रम में स्टार्टअप्स के साथ चर्चा की और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने स्टार्टअप्स को अपना बिजनेस बढ़ाने, आइडिया डेवलप करने, तकनीकी रूप से कुशल बनने तथा व्यवसाय को पूर्ण रूप से स्थापित एवं विकसित करने के महत्वपूर्ण तरीके बताए।
कार्यक्रम का समन्वय और संचालन सूचना सहायक सदेश कुमार, सूचना सहायक रवि कुमार एवं आई-स्टार्ट नेस्ट भरतपुर के मेंटर मनु विजय द्वारा किया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................