राज ट्रॉमा अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही के आरोप में परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन

Apr 3, 2026 - 19:16
 0
राज ट्रॉमा अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही के आरोप में परिजनों का  सड़क पर प्रदर्शन

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित राज ट्रॉमा अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। शुरुआत में परिजन शव हटाने को तैयार नहीं हुए और लगातार अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे। काफी समझाइश के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

परिजनों के अनुसार मृतक अजय, धौलपुर का निवासी था और सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए राज ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब 8 लाख रुपये वसूले, लेकिन उचित उपचार नहीं दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................