कंपनी मे मामूली बात पर कर्मचारी-ऑपरेटर मे हुआ झगड़ा:छुट्टी के बाद कंपनी के बाहर चाकु मारकर किया घायल

Jun 16, 2023 - 19:24
Jun 16, 2023 - 19:57
 0
कंपनी मे मामूली बात पर कर्मचारी-ऑपरेटर मे हुआ झगड़ा:छुट्टी के बाद कंपनी के बाहर चाकु मारकर किया घायल

अलवर,भिवाडी़ (मुकेश शर्मा)

भिवाडी़ के कहराणी औद्मोगिक क्षेत्र मे संचालित दुध के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी  मे वीरवार सुबह एक कर्मचारी का कंपनी मे ही काम करने वालेऑपरेटर के साथ मामुली सी बात को लेकर कहा सुनी हो गया। कर्मचारी ने जब दुसरे कर्मचारी की एच आर मैनेजर से शिकायत की तो वह युवक नाराज   हो गया।और देर शाम  छुट्टी के बाद कंपनी के बाहर चाकु मारकर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।आनन फानन मे उसे भिवाडी़ के जिला अस्पताल मे भर्तीकराया गया जहाँ उसका ईलाज जारी है।
युपी के सीतापुर का रहने वाला सर्वेश राजपूत पुत्र रामलखन राजपूत ने मिडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कहराणी औद्मोगिक क्षेत्र मे संचालित दुध के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पतंजली मे वह और उसका चाचा का लड़का काम करता है।पैकिंग करते समय उसके चाचा के लड़के के हाथ से बॉक्स छुट कर नीचे गिर गया। जिस पर कंपनी मे ही ऑपरेटर का काम करने वाला बिकास ने उसको जोड़दार थप्पड़ जड़ दिया। पीडी़ता का आरोप है कि बिकास का एच आर मैनेजर से शिकायत किया तो वह नाराज हो गया। और देर शाम8बजे जब सर्वेश  व उसके चाचा के लड़के के साथ और साथ मे ही काम करने वाले सुभाष, सुनील व सुरज कंपनी से बाहर निकल कर जा रहे थे। थोडी़ दुर चलने पर ही बिकास आधा दर्जनसे ज्यादा लड़को को साथ ले कर वहाँ आ गया।और उनसे लडा़ई झगडा़ करने लगा।लडा़ई जगडे़ के दौरान  अचानक ही बिकास का दोस्तदीपक ने सर्वेश के पेट मे चाकु मार दिया ।जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर वही गिर गया। जिसे उसके दोस्तों नेभिवाडी़ के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ उसका ईलाज चल रहा है।इस झगडे़ मे सर्वेश के दोस्तों को भी हल्की-फुल्की चोटे आई है।पुलिस को सुचना लगने के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुँची और घायल सर्वेश से मामले की पुरी जानकारी जुटाई। उधर घायल  सर्वेश की हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दियागया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज  कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है। इसके साथ ही आरोपी बिकास व उसके अन्य साथियोंकी भी तलाश कर रही है।  अब देखना है कि पुलिस आरोपियो को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................