पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा बोर्ड परीक्षा टिप्स पुस्तिका का वितरण
गुहाला (सुमेर सिंह राव ) पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की और से तैयार कक्षा 10की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा टिप्स पुस्तिका वितरण श्रीमती चन्दा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला,सीकर मे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को वितरित किया गया। इस अवसर पर बसंती लाल सैनी पुरस्कृत शिक्षक ने बताया कि पाठ्यक्रम व अंकभार के अनुसार संक्षेप मे दोहरान हेतु पुस्तिका विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है।पुस्तिका परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है। यह पुस्तिका पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के महासचिव रामेश्वर लाल शर्मा सहित पुरस्कृत शिक्षक टीम के अथक प्रयासों से विगत बाइस वर्षों से निःशुल्क वितरित की जा रही है जो कि बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन व तनाव मुक्त परीक्षा तैयारी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पुरस्कृत शिक्षक फोरम ऐसे नवाचार करती रही है। अन्य विद्यालयों मे भी पुस्तिका की पी डी एफ कापी उपलब्ध करवाई गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी ने पुस्तिका की उपयोगिता बताते हुए पुरस्कृत शिक्षक फोरम का आभार व्यक्त किया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम मे किशोर कुमार सैनी, कैलाश चन्द पालीवाल, सुरेंद्र कुमार सैनी, आशा कुमारी, सुनीता कुमारी, अम्बिका कुमारी, नीलम शर्मा, नीलम पहाड़िया, सुप्यार देवी, किरण स्वामी, राम प्रकाश कटारिया, पुष्पेन्द्र बाजिया, राम गोपाल सैनी, राजेन्द्र गुर्जर, हरफूल सैनी, सोनम चौधरी, पूजा यादव आदि उपस्थित रहे।