बिना मां-बाप की लाडली बिटिया अमृत दर्जी की SMS स्कूल ने निकाली बन्दोरी व 311000 रूपये का किया कन्यादान
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) SMS स्कूल उदयपुरवाटी ने एक अनूठी पहल करते हुए अध्यापिका अमृता दर्जी के लिए उनके गाँव चिराना में डीजे और रथ पर बैठाकर मुख्य बाजार में भव्य बन्दोरी का आयोजन किया।
मातृ-पितृ विहीन SMS परिवार की सदस्या अमृता को SMS परिवार ने 3 लाख 11 हजार रुपए का कन्यादान कर सम्मानित किया। परिवारजनों और ग्रामवासियों ने एसएमएस विद्यालय की इस अनूठी पहल के लिए बहुत प्रशंसा की। बन्दोरी का जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा सम्मान किया गया। संस्थान सचिव बंशीधर चौधरी, प्रधानाचार्य प्रभुदयाल सैनी और अध्यक्ष रामावतार सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बंदोरी में विद्यालय का समस्त स्टाफ, परिवारजन और ग्रामवासी शामिल हुए।