कठूमर क्षेत्र में विधिक जागरूकता का सशक्त प्रयास: मोबाइल वैन के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में मोबाइल वैन द्वारा ग्राम पंचायतों में तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में तालुका न्यायक्षेत्र में मोबाइल वैन द्वारा गुरूवार को दूसरे दिन विधिक जागरूकता का प्रसार किया गया।
समिति सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वैन से ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केंद्र खेडामैदा, अटल सेवा केंद्र बसेठ में, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसेठ में, अटल सेवा केंद्र बहतुकलां, महादेवी मंदिर धौलागढ़ में एवं ग्राम पंचायत सुंड़याना में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाकर वृहद स्तर पर जनमानस को विधिक जानकारी दी गई।
इस मौके पर शिविर में पीएलवी तालेश्वर प्रसाद, योगेश चौहान एवं मोबाइल वैन के पुरुषोत्तम शर्मा ने बाल विवाह, स्थायी लोक अदालत, कन्या भ्रूण हत्या, माध्यस्थता आदि कानूनों की जानकारी दी एवं जनमानस को बाल विवाह ना करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर खेडामैदा ग्राम विकास अधिकारी गोपाल सिंह, दानवीर सिंह, बसेठ विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील मीणा, बहतुकला सचिव सूर्यप्रकाश, सरपंच रामचरण यादव आदि उपस्थित रहे।