राजगढ़ जन सेवा टीम ने स्कूली विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए
सकट (अलवर) क्षेत्र की नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत के लांकी गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत सभी 83 विद्यार्थियों को राजगढ़ जनसेवा टीम की और से सदीं से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर विद्यार्थी के चहेरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मुकेश मंडावरी थे। इस मौके पर विक्रम मेंबर,टीम सदस्य राजेन्द्र नीमला, राकेश ओजट, सोनू महावर, श्याम प्रेमी, विश्राम सैन, विशम्बर योगी भजेडा सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा।