ग्राहकों को नहीं मिल रहा जीएसटी का लाभ

Sep 30, 2025 - 12:05
 0
ग्राहकों को नहीं मिल रहा जीएसटी का लाभ

 मुंडावर  (देवराज मीना) केंद्र सरकार ने जीएसटी की स्लेब में बदलाव तो कर दिया लेकिन अभी तक मुंडावर उपखंड के गावों में ग्राहकों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।
 दुकानदार कहते हैं कि हमारे पास जमा स्टॉक का हम क्या करें। यह माल भी हमें निकालना है। जैसा माल आएगा वैसा ही  बिकेगा।
मुंडावर उपखंड के गांवो के लोगों ने बताया रोजमर्रा के समान पर कोई छूट नहीं मिल रही है। जो पहले माल बिक रहा उसी तरह माल बेच रहे हैं। जबकि बड़े दुकानदारों ने  छोटे दुकानदारों को जीएसटी घटा कर माल देने लग गए हैं।  छोटे दुकानदार गांवो में यह छूट नहीं दे रहे हैं। दुकानदार वही पुराने भाव पर सामान बेच रहे हैं। आमजन को अभी तो कोई फायदा नहीं हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्त्ता  सम्मी चौधरी पूर्व प्रधान पीपली का मानना हैं की जबाब केंद्र सरकार ने आम जनता को लाभ दिया हैं तो उसका लाभ सभी को मिलना जरूरी हैं। अगर कोई दुकानदार ऐसा नहीं करते तो प्रशासन को जांच करनी चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................