वीर बलिदानी हेमू कालाणी का जीवन प्रेरणादायी-मण्डलाचार्य भगतप्रकाश;  बलिदान दिवस 21 जनवरी से जयन्ती 23 मार्च 2026 तक हुए अनेक कार्यक्रम

Jan 24, 2026 - 13:00
 0
वीर बलिदानी हेमू कालाणी का जीवन प्रेरणादायी-मण्डलाचार्य भगतप्रकाश;  बलिदान दिवस 21 जनवरी से जयन्ती 23 मार्च 2026 तक हुए अनेक कार्यक्रम

खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्वतंत्रता आंदोलन में मात्र 19 वर्ष की आयु में बलिदान हुये वीर बलिदानी हेमू कालाणी का जीवन प्रेरणादायी है और आज हमें युवा पीढी को देशभक्ति का भाव बढाने के लिये ऐसे कार्यक्रम समाज को मिलकर आयोजन करने चाहिये। ऐसे आर्शीवचन प्रेम प्रकाष मण्डलाचार्य स्वामी भगतप्रकाश ने श्रीअमरापुर स्थान पर भारतीय सिन्धू सभा की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की प्रचार सामग्री व सिन्धु युवा महोत्सव का लोगों का विमोचन करते हुये कहे। स्वामी ने कहा कि सिन्धू सभा के कार्यक्रमों से सिन्धी भाषा, संस्कृति के साथ सनातन संस्कारों के लिये मातृशक्ति व युवा कार्यकर्ताओं को जोडा गया है और ऐसे सेवाभावी कार्यक्रर्ताओं को सदैव परमात्मा की असीम कृपा मिलती है। इस अवसर पर आश्रम के सन्त मनोहरलाल जी, सन्त मोनू सांई सहित सन्त महात्मा व सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश युवा प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व प्रदेशाध्यक्ष ईशवरलाल मोरवाणी व पदाधिकारी उपस्थित थे।  
महानगर संरक्षक तुलसी संगताणी ने बताया कि युवा ईकाई के सहयोग से राज्य में हेमू कालाणी के बलिदान दिवस 21 जनवरी से जयन्ती 23 मार्च 2026 तक अनेक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। प्रदेश की ओर से सभी ईकाईयों को रंगभरो प्रतियोगिता के लिये शीट्स, हेमू कालाणी का जीवन परिचय, बैनर व प्रशस्ति पत्र तैयार भिजवाये गये हैं।
 प्रदेश संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि संगठन की ओर से इस वर्ष वीर बलिदानी हेमू कालाणी के बलिदान दिवस 21 जनवरी से जयन्ती दिवस 23 मार्च तक सिन्धू युवा महोत्सव के अन्तर्गत सिन्धू एकता दौड, देशभक्ति कार्यक्रमों के खेलकूद प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, रक्तदान व चिकित्सा शिविरों का आयोजन, संगोष्ठियां, दीपदान, प्रभातफेरियां, चेटीचण्ड पर झांकिया, जीवन परिचय फोल्डर सहित कई कार्यक्रम प्रत्येक ईकाई द्वारा समाज के सभी वर्गों के साथ आयोजित किये जा रहे हैं।
समारोह में डॉ. कैलाश शिवलाणी, हीरालाल तोलाणी, कमल जैरामानी, मातृशक्ति प्रदेशाध्यक्ष शोभा बसंताणी, प्रिया ज्ञानाणी, किरन होतवाणी, नवलकिशोर गुरनाणी, विष्णुदेव सामताणी, गोवर्धन आसनाणी, बी.डी.टेकवाणी, अशोक छाबड़ा, मूलचन्द बसताणी, नारायण परनाणी, किशनचन्द भागवाणी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................