जागरुकता रैली निकालकर आमजन में किया, सीवर कनेक्शन व सामुदायिक स्वच्छता अपनाने का उद्घोष

Jan 30, 2026 - 14:12
 0
जागरुकता रैली निकालकर आमजन में किया, सीवर कनेक्शन व सामुदायिक स्वच्छता अपनाने का उद्घोष

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरुकता एवं जन सहभागिता इकाई की ओर से आनन्द नगर, मुरवारा रोड व कउआ का नगला में सीवर कनेक्शन व सामुदायिक स्वच्छता के लिये आमजन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। 
जागरुकता रैली को अधिशाषी अभियन्ता राजुल कुमार, एसीएम राहुल एवं प्रधानाध्यापक देवी सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में आनन्द नगर स्थित एमडीवी माध्यमिक विद्यालय के छा़त्र-छात्राओं द्वारा हाथों मे नारों की तख्तियॉं लेकर गूंजते नारों के साथ ‘गंदगी दूर भगाना है, सीवर कनेक्शन करवाना है’, ‘वर्षा जल को सीवर लाइन में न डालें’, एक कार्य करें भला, स्वच्छ रखें गली-मौहल्ला’ जैसे सन्देश आमजन तक पहुॅचाने का सराहनीय कार्य किया।

जागरुकता रैली आनन्द नगर, मुरवारा रोड, कउआ का नगला आदि के विभिन्न रास्तों से होकर वापस स्कूल पहुॅंची। इस मौके पर सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनीष कटारा ने सीवर कनेक्शन के साथ-साथ सामुदायिक स्वच्छता को आवश्यक बताते हुये इनके लाभों व महत्तव पर प्रकाश डाला। रैली में लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता सुनिश्चित कर सीवरेज व स्वच्छता सम्बन्धी जागरुकता फैलाने का प्रशंसनीय कार्य किया। रैली के समापन पर एएसडी सुरेन्द्रपाल, एसओटी अशोक कुन्तल ने भी सीवर कनेक्शन की उपयोगिता, रख-रखाव पर ध्यान देते हुये स्वच्छता अपनाने पर अपने विचार प्रकट किये एंव विद्यालय स्टाफ शशिकान्त, टींकू सिंह आदि ने भी जागरुकता अभियान में सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................