सिरस-गंगरौली सड़क मार्ग पर कीचड़ जलभराव से आमजन परेशान: प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान

Nov 6, 2022 - 10:02
 0
सिरस-गंगरौली सड़क मार्ग पर कीचड़ जलभराव से आमजन परेशान: प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान

वैर (भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) उपखंड क्षेत्र सिरस- गांगरोली सड़क मार्ग पर कीचड़ व जलभराव से निकलने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है ।ग्रामीणों ने बताया कि खेत से पशुओं को चारा लाने के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है जिससे कई बार गड्ढों में पैर चले जाने से दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जलभराव से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सिरस निवासी अमरसिंह धाकड ने बताया कि सिरस गांव का गंदा पानी नालों के जरिए सड़कों पर आता है जिससे जलभराव हो जाता है ।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे निकलने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जबकि प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक अवगत करा दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है