कठूमर प्रधान संगम चौधरी के बहाल होने के बावजूद कार्य ग्रहण नहीं कराने से उत्पन्न गंभीर स्थिति को लेकर जिला पार्षद ने प्रदेश नेतृत्व को लिखा पत्र
कठूमर (दिनेश लेखी) भारतीय जनता पार्टी की जिला पार्षद मुन्नी देवी खोंकर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर को पत्र लिखकर कठूमर पंचायत समिति में एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति की जानकारी दी है।
जिला पार्षद मुन्नी देवी खोंकर ने बताया कि सरकार द्वारा बहाल की गई कठूमर पंचायत समिति की महिला प्रधान संगम चौधरी को कार्य ग्रहण नहीं कराने से विकास एवं जनहित के कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है।
- 1. प्रधान को कार्य ग्रहण करवाना: प्रधान को कार्य ग्रहण में आ रहे गतिरोध की निष्पक्ष जांच कर कार्य ग्रहण करवाया जाए।
- 2. पंचायत समिति का सुचारू संचालन: पंचायत समिति को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक ठोस कदम उठाए जाएं।
- 3. संगठनात्मक अनुशासन: संगठित अनुशासन बनाए रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि विकास कार्य और संगठनात्मक एकता पुनः स्थापित हो सके।
मुन्नी देवी खोंकर ने अनुरोध किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उक्त बिंदुओं पर कार्रवाई की जाए, जिससे कटूमर पंचायत समिति में विकास कार्य और संगठनात्मक एकता पुनः स्थापित हो सके। जिसकी प्रतिलिपि राधा मोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी भाजपा राजस्थान व अशोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा दक्षिण अलवर को पत्र भेजकर सूचना दी है।


