श्री राम बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं का एक जुट होने का आव्हान मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा

Feb 2, 2026 - 13:21
Feb 2, 2026 - 13:25
 0
श्री राम बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं का एक जुट होने का आव्हान मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा

सीकर (सुमेरसिंह राव) पूरे देश में विशाल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है उसी कड़ी में सीकर में पिपराली रोड में संघ की श्री राम बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया हुआ । महिलाओं की अलग अलग मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया गया जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में गणेश वंदना बच्चों द्वारा की गई मुख्य अतिथि पालवास धाम से महंत चंद्रमा दास महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन को बचाने के लिए एक जुट होने का आव्हान किया गया । वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पवन महाराज ने कथा के माध्यम से सभी को एकजुट होने का आव्हान किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संगीता सूंडा परमवीर सिंह चौहान साध्वी किरण बाईसा विनोद महाराज सभी को आयोजन के विषय के जानकारी दी गई ।

उन्होंने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, हिंदू समाज को संगठित करना, और सामाजिक एकता व राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है। यह आयोजन जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर 'हिंदू भाई-भाई' की भावना, कुटुंब प्रबोधन, सांस्कृतिक गौरव, स्वदेशी अपनाने, और राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका को प्रोत्साहित करने हेतु किया जाता है।  एम के मेमोरियल स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। श्री राम बस्ती के बच्चों द्वारा झांसी की रानी मेरे घर राम आयेंगे भारत माता की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अच्छा काम करने वालों कार्यकताओं का सम्मान किया गया । आयोजन में राम गोविंद जलधारी कपिल राजकुमार मधुसूदन शर्मा सुशीला सागर कुमावत जितेंद्र सिंह अन्य सदस्य मौजूद रहे । मंच संचालन डॉक्टर रेणु महलावत साधना सेठी कविता चौधरी के द्वारा किया गया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................