महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कलश यात्रा एवं खुशनुमा , स्वस्थ जीवन शैली पर कार्यक्रम 8 को होगा आयोजित
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में आध्यात्मिक कार्यक्रम कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय संचालिका सुनीता बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें शिव ध्वजारोहण के पश्चात कलश यात्रा घूमचक्कर स्थित ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन सेंटर से प्रात: 11 बजे रवाना होकर शाकम्बरी गेट के पास से बाजार होते हुए चुंगी नं 3 के नजदीक स्थित रत्नागिरी मैरिज गार्डन एंड रिसॉर्ट पहुंचेगी। जहां यात्रा का स्वागत करने पश्चात खुशनुमा, स्वस्थ जीवन शैली एवं सकारात्मक चिंतन की कला सिखाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राजयोग मेडिटेशन की अनुभति कराई जाएगी तथा उदयपुरवाटी क्षेत्र से राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास एवं सकारात्मक जीवन शैली से कैंसर, डिप्रेशन, अपच, मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों पर जीत पाने तथा व्यसनों से मुक्त होने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता एवं संत महात्मा भाग लेंगे। अत: आप सभी से अनुरोध हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।


