श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भण्डारे में उमडा जनसैलाब; खाटूश्याम महोत्सव का समापन

Feb 2, 2026 - 13:33
Feb 2, 2026 - 14:08
 0
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भण्डारे में उमडा जनसैलाब; खाटूश्याम महोत्सव का समापन

हलैना (विष्णु मित्तल)श्री श्याम सखा मण्डल एवं श्री श्याम प्रेमियों की ओर से कस्वा हलैना के प्राचीन और आस्था से भरपूर श्री वीर हनुमान आश्रम स्थित श्री श्याम मन्दिर पर अयोध्या के सन्त व आश्रम के महन्त अवध बिहारी जी महाराज एवं पण्डित पुष्पेन्द्र शर्मा के सानिध्यं में 24 जनवरी से मनाए जा रहे तृतीय खाटूश्याम महोत्सव के तहत श्री राम कथा एवं 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का पूर्णाहुति और विशाल भण्डारे के साथ श्रीश्याम बाबा एवं वीर हनुमान जयकारे के साथ समापन हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति और भण्डारे में भारी सख्यां में सन्त तथा श्रद्वालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। भण्डारे में हरी नाई हलवाई एवं उनकी टीम के 55 सदस्यों ने 60 मन आटा, 40 मन चीनी, 500 किलोग्राम गुड, 28 मन दूध, 50 मन सब्जी, 56 प्रकार के 200 किलोग्राम मसाले, 80 पीपा घी, 8 पीला सरसों का तेल, 300 किलोग्राम चावल, 20 किलोग्राम मेवा से खीर-पूऐ की दावत तैयार की, जिसको करीब 20 हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

श्याम भक्त ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक गर्ग वैर वाले ने बताया कि श्री श्याम मन्दिर की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को श्याम बाबा की निशान व कलश यात्रा के साथ खाटूश्याम महोत्सव की शुरूआत हुई, जिसके तहत 11 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री राम कथा आदि कार्यक्रम हुए, जो 2 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति और भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया। 24 जनवरी से 2 फरवरी की देर सायं तक करीब महायज्ञ की वेदमन्त्रों की एक लाख 25 हजार 111 आहुतियां पूर्ण हो गई और करीब दो लाख से अधिक श्रद्वालुओं ने श्रीश्याम बाबा के दर्शन किए। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में कस्वा हलैना एवं आसपास के 80 गांवों के ग्रामीणों सहित भरतपुर, जयपुर, आगरा, बयाना, खेरलीगंज, नदबई, वैर, महवा, हन्तरा, हिण्डोन सिटी, मथुरा आदि स्थान के श्याम प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम में श्याम सेवक रवि गोयल, योगेश गुप्ता, अशोक गर्ग वैर वाले, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भूतौली, अन्नू ठाकुर, अशोक गोयल दवा वाले, द्वारिकाप्रसाद मास्टर, सुरेश सिंह पीटीआई, पण्डित रामकुमार, राजू यादव, सोमेश्वर पहलवान आदि का विशेष योग सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................