धरसौनी में चल रही भजन- जिकडी का मंगलवार 3 फरवरी को होगा समापन

Feb 2, 2026 - 13:37
 0
धरसौनी में चल रही भजन- जिकडी का मंगलवार 3 फरवरी को होगा समापन

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री सत्यले ग्राम विकास समिति एवं गांव के लोगों की ओर से गांव धरसौनी में चल रही भजन- जिकडी का मंगलवार को समापन होगा ।जिसके मुख्य अतिथि सामाजिक विचारक एवं समृद्ध भारत अभियान  निदेशक सीताराम गुप्ता होंगे। जिकडी गायक-गायिकाओं ने हास्य, वीर 
, ओजस्वी, करूणा आदि रस में रामायण, महाभारत आदि ग्रन्थों के प्रसंग, लोकगीत, चुटकुले, हास्य गीत, सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के जिला प्रवक्ता शेर सिंह धरसौनी, समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह, सहाब सिंह, जगराम सिंह, ईश्वर सिंह, हरप्रसाद धरसौनी ने मां शारदा और लोकदेवता सत्यले महाराज की पूजा-अर्चना कर किया। समिति प्रवक्ता साहबसिंह, कोषाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि समिति एवं गांव के लोगों के द्वारा लगातार तेरह वर्ष से प्रतिवर्ष भजन-जिकडी दंगल का आयोजन कराया जाता है। जिसका एक फरवरी से भजन-जिकडी दंगल की शुरूआत हो गई, जो 3 फरवरी को देर सायं समापन होगा। समापन व पुरूस्कार वितरण के मुख्य अतिथि समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता होंगे। उन्होने बताया कि जिकडी दंगल में जिकडी गायिका नीलम अभोर्रा, पूजा डागुर, छवि देशवाल, सावित्री जटमासी, दीपक जगनेर, जलसिंह भटावली, तेज सिंह ईशरौली, भूपेन्द्र सिंह आदि प्रस्तुतियां दे रहे है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य रमन सिंह, लखन सिंह, दलेल सिंह, केशवदेव शर्मा, किसान नेता साहब सिंह डागुर आदि का विशेष सहयोग जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................