नीमकाजोहड़ा छापोली के पुजारीयों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्टे आदेश की पालना करवाने की मांग की

Feb 2, 2026 - 13:36
 0
नीमकाजोहड़ा छापोली के पुजारीयों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्टे आदेश की पालना करवाने की मांग की

झुंझुनू (सुमेरसिंह राव)  झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती नीमकाजोहड़ा छापोली में मंदिर मूर्ति गोपालजी की जमीन भूमि खसरा नंबर पुराना 1 वह 61 से 89 पर 18 जून 2013 से माननीय न्यायालय का स्थगन, स्टे आदेश है की वन विभाग वाले इन खसरा नंबरों के बने नए खसरा नंबर 131,133,134 , 4691/131, 4692/131, 4693/133, 4694/134 की भूमियों में मंदिर पुजारी को बेदखल नहीं करेंगे , पुजारियों को कास्त करने से नहीं रोकेंगे और न्यायालय उपखण्ड अधिकारी महोदय उदयपुरवाटी द्वारा वन विभाग को स्टे आदेश द्बारा पाबंद भी किया हुआ है वे इस भूमि में पक्का निर्माण कार्य नहीं करेंगे , पुजारीयों को बिना विधिक प्रक्रिया प्रक्रिया के बेदखल नहीं करेंगे,

लेकिन उसके बाद भी 14 जनवरी 2026 के बाद में वन विभाग वालों ने निर्माण कार्य चालू कर रखा है और पुजारी के  की उपरोक्त भूमि में पड़ी हुई पत्थरों की 20 ट्रॉलियों को भी वन विभाग द्वारा न्यायालय के स्टे आदेश के बावजूद किये जा रहे  निर्माण कार्य में लगवा दिया है पुजारीयों को राजकार्य में बाधा जैसी बड़ी धाराओं का झूठा मुकदमा लगाने और वन अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत झूठें मुकदमें लगाकर के जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं और कभी भी जेल भिजवा सकते  हैं l वन विभाग के अधिकारी धर्मवीर सिंह जी न्यायालय के आदेशों को नहीं मान रहे हैं हमारी भी ये बात विधानसभा में सरकार के समक्ष रखना जी, न्यायालय के आदेशों की वन विभाग के अधिकारी धर्मवीर सिंह जी सहित अन्य कर्मचारी और वन अधिकारी खुल्लम खुल्ला धज्जियां उड़ा रहे हैं l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................