महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्राम पंचायत दौंगडा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ग्राम साथिन सुषमा ने बताया कि किशनगढ़बास ब्लॉक के गाँव दोंगड़ा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई साथ ही लाडो योजना के बारे में बताया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य हरि सिंह चौधरी एवं अन्य अध्यापक एवं सरपंच गफ्फार खान, कार्यकर्ता कमलेश, कमला, संगीता, आशा सहयोगिनी अनिता, माया, एएनएम प्रभा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।