सीआर. चौधरी के जन्मदिवस पर ​घायल गोवंश को खिलाया हरा चारा, गोवंश के इलाज हेतु दवाईयाँ की भेंट

Mar 1, 2026 - 18:09
 0
सीआर. चौधरी के जन्मदिवस पर ​घायल गोवंश को खिलाया हरा चारा, गोवंश के इलाज हेतु दवाईयाँ की भेंट

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व नागौर सांसद सी.आर. चौधरी के जन्मदिवस को मकराना में सेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता हरेंद्र चौधरी की पहल पर विशेष गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में उपचाराधीन पीड़ित एवं घायल गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा खिलाया गया। गोवंश के त्वरित उपचार हेतु आवश्यक दवाइयाँ भी चिकित्सालय प्रबंधन को भेंट की गईं। समिति के संस्थापक सुरेश कुमावत ने इस अवसर पर कहा कि गौसेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के जन्मदिन पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं, तो इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और युवा पीढ़ी को जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम में सेवा भाव के साथ अनिल बुल्डक, रामनिवास बुल्डक, अमन बुल्डक, राजू जांगिड़, श्याम सिंह गुणावती और देवेंद्र सोलंकी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और गोवंश की सेवा का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है