प्रयास सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Mar 1, 2026 - 18:43
 0
प्रयास सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह एवं प्रतिभा  सम्मान समारोह आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुआ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा ने दर्जनों कार्यक्रमों में भाग लिया सर्वप्रथम महुवा उपखंड मुख्यालय के सरकारी मिडवे में रविवार को निःशुल्क शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु समर्पित प्रयास सोसायटी द्वारा  होली स्नेह मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा ने सहभागिता की। इस गरिमामय कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा महुवा मंडावर क्षेत्र के होनहार एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । 

इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयास सोसायटी महुवा द्वारा किए जा रहे कार्य वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेन्द्र मीना संस्था के अध्यक्ष राजन मीणा  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

इसके बाद गोमती मैरिज गार्डन, महवा में  कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना  के साथ  डॉ जगमोहन गोयल  की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) के उपलक्ष्य में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री गोलमा देवी डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने अपने साथी रहे डॉक्टर जगमोहन गोयल को शादी की सालगिरह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका दांपत्य जीवन प्रेम, समर्पण एवं पारस्परिक सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण बताया बताते हुए कहा कि जो समाज को पारिवारिक मूल्यों की सुदृढ़ता का संदेश देता है। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि आप दोनों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सुख-समृद्धि प्रदान करें। इसके बाद वीरासन में आयोजित विशाल कन्हैया दंगल में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा ने की शिरकत 

महुवा महुवा विधानसभा क्षेत्र के नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालय वीरासना में रविवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा ने  विशाल कन्हैया दंगल के भव्य समापन समारोह में सहभागिता कर मन अत्यंत भावविभोर हो उठा।

इस अवसर पर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत यह दिव्य आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और अटूट आस्था का जीवंत दर्शन कराता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा विधायक राजेंद्र मीणा का ग्रामीणों ने पुष्प हार पहनाकर घोड़ी पर बैठाकर बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया इस दौरान भगवान कन्हैया के जयकारों से गुंजायमान वातावरण में क्षेत्रवासियों का उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता सचमुच अद्भुत रही।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमोसे समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है हैं, वही आपसी प्रेम और भाईचारे को सुदृढ़ बनाते हैं तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

विधायक राजेंद्र मीणा ने इस अवसर पर समस्त आयोजकों, श्रद्धालुजनों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं साधुवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी, कन्हैया_दंगल से आने वाली पीढ़ी हमारी ग्रामीणसंस्कृति से अवगत होती है

इसके बाद महुवा विधानसभा क्षेत्र के बैजूपाड़ा में  कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, दौसा सांसद मुरारी लाल  मीना  विधायक राजेंद्र मीणा ने साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बिजली सहायक अभियंता कार्यालय के लोकार्पण समारोह तथा विशाल कन्हैया दंगल कार्यक्रम में भाग लिया

इस अवसर पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि दोनों जनहितकारी संस्थान क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से अब स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा आपात स्थितियों में तुरंत उपचार संभव हो सकेगा।इसी प्रकार बिजली सहायक अभियंता कार्यालय खुलने से विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।साथ ही विशाल कन्हैया दंगल जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य बैजूपाड़ा के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगे 

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बैजूपाड़ा में विकास कार्यों (इंटरलॉकिंग रास्ता और परिसर कार्य) को सफलतापूर्वक  आज़ पूरा कर लिया गया है। आप सबके प्रयासों से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ मिलेगा

भामाशाह केदार मीणा ने कहां की यह आयोजन क्षेत्र के विकास और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी! इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु, वरिष्ठजन एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आपसभी का स्नेह और समर्थन ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को स्वास्थ्य, सुविधा और विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है