धौलपुर में 7 करोड़ से बनेंगी सीसी सड़कें:शहरवासियों को गड्ढों से जल्द मिलेगी राहत

धौलपुर शहर की जर्जर सड़कों से परेशान निवासियों को जल्द राहत मिलेगी। नगर परिषद ने लगभग 7 करोड़ 23 लाख 83 हजार 464 रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, संबंधित फर्म 5 मार्च 2026 से कार्य प्रारंभ करेगी। प्राथमिकता के आधार पर हरदेव नगर से जनाना अस्पताल मार्ग, जगन चौराहा और गौरव पथ सहित शहर के अन्य प्रमुख व्यस्त रास्तों पर सीसी सड़कें बनाई जाएंगी। योजना है कि मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्थानों पर सड़क की ऊंचाई अधिक हो गई है, उन्हें पहले खोदकर समतल किया जाए। हालांकि, पुरानी सीसी सड़कों को हटाकर नई सड़कें बनाई जाएंगी या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस बीच, रेलवे स्टेशन से जेल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही है। जारी वर्क ऑर्डर के अनुसार, निर्माण कार्य 5 मार्च 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2027 तक पूरा करना अनिवार्य है। ठेका फर्म को अगले पांच वर्षों तक किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। यह कार्य पहले ही शुरू होना था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया जयपुर के स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) में लंबित रहने के कारण इसमें देरी हुई। टेंडर प्रक्रिया की मुख्य तिथियां इस प्रकार रहीं: टेक्निकल बिड 8 अक्टूबर 2025, वित्तीय बिड 15 अक्टूबर 2025, डीएलबी बैठक 30 दिसंबर 2025 और अंतिम स्वीकृति 23 फरवरी 2026 को मिली। अब स्वीकृति मिलने के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें गड्ढों से मुक्ति मिलेगी और धौलपुर की सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी।

Mar 3, 2026 - 23:09
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................