रेखा बाई किन्नर का 37वां जन्मदिन एवं फागोत्सव धूमधाम से मनाया

Mar 2, 2026 - 16:05
 0
रेखा बाई किन्नर का 37वां जन्मदिन एवं फागोत्सव धूमधाम से मनाया

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  कस्बे के कुंड मोहल्ले में किन्नर समाज की ओर से गुरु साथी रेखा बाई किन्नर का 37वां जन्मदिन एवं फागोत्सव  हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर किन्नर समाज तहसील अध्यक्ष शिवानी बाई किन्नर के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें किन्नर समाज की टीम एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल का नाच गाकर आनंद लिया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा सभी को पंगत में बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई दी। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। किन्नर समाज टीम ने सभी जजमानों के परिवार में होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मने तथा सभी के घरों में खुशहाली बने रहने की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है