महात्मा ज्योतिबा फुले समाज के पिछड़े वर्ग और महिलाओं की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए- संजना जाटव

Apr 12, 2026 - 11:53
 0
महात्मा ज्योतिबा फुले समाज के पिछड़े वर्ग और महिलाओं की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए-  संजना जाटव

डीग (नीरज जैन) डीग में सैनी समाज विकास समिति द्वारा शनिवार को प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की  जयंती पर डीजे और बैंड बाजो के साथ  भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न देवी देवताओं और महात्मा ज्योति राव फुले के जीवन पर सजाई गई  मनोरम झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। जो शहर के भूढ़ा गेट स्थित लाल बुर्ज से प्रारंभ होकर  बस स्टैंड से सिंह पॉल गेट पुरानीगंज मंडी लक्ष्मण मंदिर नई सड़क होते हुए सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह बहुत स्वागत किया गया।
  इससे पूर्व शहर के भूडा गेट स्थित लाल बुर्ज पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जंयती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद संजना जाटव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज से छुआछूत और अशिक्षा मिटाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया । बे सच्चे समाज सुधारक महिला शिक्षा के सच्चे हिमायती थे। जो समाज में पिछड़ों और वंचितों और महिलाओं के अधिकारों और  समाज में समुचित स्थान दिलाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैनी समाज  विकास समिति के अध्यक्ष, गिरधारी सैनी, मुरारी सैनी, डब्बू , भारत सैनी, देवा सैनी, नारायण सैनी, गंगों सैनी अजय सैनी सैनी चेतराम सैनी पदम सैनी सहित बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................