पहाड़ी CHC में शिशु डॉक्टर की पोस्टिंग: बच्चों के इलाज में मिलेगी बेहतर सुविधा
डीग जिले के पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। डॉ. रवि मीणा ने शिशु रोग विशेषज्ञ के पद का कार्यभार संभाल लिया है।
इस नियुक्ति से अब पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों को बच्चों के इलाज के लिए अब कस्बे से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
पहले बच्चों के बीमार होने पर उनके इलाज के लिए अभिभावकों को कस्बे से बाहर अन्य शहरों या बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।