भरतपुर से सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला; ‌ खेडली का बहुचर्चित विनीत प्रकरण की जांच कठूमर डिप्टी को सौंपी

Apr 18, 2026 - 15:39
 0
भरतपुर से सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला; ‌ खेडली का बहुचर्चित विनीत प्रकरण की जांच कठूमर डिप्टी को सौंपी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के थाना खेरलीगंज के बहुचर्चित विनीत प्रकरण को लेकर भरतपुर जिले का सर्व समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदलसिंह जाट व युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अन्नू ठाकुर के नेतृत्व में अलवर जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से मिला।और विनीत प्रकरण की जांच खेडली गंज थाना से बदलवाने  की मांग की।जिस पर एसपी सुधीर चौधरी ने उक्त प्रकरण की जांच खेडलीगंज थाना से कठूमर पुलिस उप अधीक्षक से जांच करवाने के आदेश जारी कीये।प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता इंदलसिंह जाट अन्नू ठाकुर के साथ पीडित परिवार सदस्य थानसिंह सिनसिनवार भरतसिंह चंद्रप्रकाश सोलंकी गूजरमल सरपंच हाकिमसिंह गुर्जर गोपाल गुर्जर झालाटाला सत्यदेव पटैल पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर पत्रकार विष्णु मित्तल कमलसिंह आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विनीत प्रकरण के पीडित पत्रकार थानसिंह सिनसिनवार ने बताया कि भरतपुर जिले के हलैना क्षेत्र के गांव तिलचिवी निवासी विनीत कुमार कस्बा खेडली में दुकान करता था।जो मेरा भतीजा था।30जनवरी को विनीत की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।जिसकी मर्ग खेडली थाना में दर्ज हुई।जिसकी जांच से पीडित परिवार सन्तुष्ठ नहीं था।और इस प्रकरण को लेकर पीडित परिवार मुख्यमंत्री गृह राज्यमंत्री पुलिस महानिदेशक आदि से मिला और विनीत प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।लेकिन उक्त मांग पर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ।तत्पश्चात पीडित परिवार व अलवर भरतपुर डीग जिले दर्जनों गांव के महिला पुरुषों ने 10अप्रैल को कठूमर कस्बे में सांकेतिक धरना व बाजार से जुलूस निकालते हुए उपंख़ड के नाम मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।आज 17अप्रेल को भरतपुर जिले के हलेना वैर भुसावर का एक प्रतिनिधिमंडल अलवर के एसपी सुधीर चौधरी से मिला।पीडित परिवार ने बताया कि एसपी ने हमारी बात सुनी और विनीत प्रकरण की जांच कठूमर उपाधीक्षक से करवाने के आदेश जारी करते हुए कहा कि आप निर्भय व निश्चिंत रहें ।आपके साथ पूर्णत न्याय होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................