देव दर्शन यात्रा को निकले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली

Oct 21, 2023 - 20:46
Oct 22, 2023 - 07:03
 0
देव दर्शन यात्रा को निकले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली

 वैर भरतपुर राजस्थान 

विधानसभा चुनाव में जीत की मांगी मन्नत......

वैर । विधानसभा आम चुनाव2023 में बैर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने बहादुर सिंह कोली को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है जीत की मन्नत मांगने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली देव दर्शन यात्रा को निकले। यात्रा वैर कस्बा में स्थित श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास के महाराज मंदिर में पूजा अर्चना कर ढोक लगाईं एवं आशीर्वाद मांगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली का साफ़ा माला पहनाकर बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ मैना पहरिया हनुमान मंदिर,सिद्ध बाबा खोहरा, कैला देवी झील ,गुरु गोरखनाथ मंदिर ऐचौली , पहाड़ वाले हनुमान जी वागरैन ,टोंटा बाबा ध्वजा मोलोनी ,देव बाबा जहाज, पार हनुमान जी भुसावर, बनखंडी हनुमान जी हलैना देवनारायण सरसैना, खाटूश्यामजी जी हलैना, वेरी हनुमान जी मन्दिर इत्यादि मंदिरों में जाकर ढोक दी । एवं विधानसभा चुनाव में वैर विधानसभा से जीत की मन्नत मांगी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ढाणी ढाणी जाकर प्रचार करेंगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow