विकास अधिकारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, खेरली रेल में क्लस्टर बैठक हुई आयोजित; 22 अप्रैल तक पूर्ण करने की समयसीमा तय

Apr 18, 2026 - 15:42
 0
विकास अधिकारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण, खेरली रेल में क्लस्टर बैठक हुई आयोजित; 22 अप्रैल तक पूर्ण करने की समयसीमा तय

कठूमर (दिनेश लेखी) जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत पंचायत समिति क्षेत्र में पूर्व में चिन्हित स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों का विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने टीम के साथ अवलोकन और समीक्षा की गई।
विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने टीम के साथ ग्राम पंचायत सोकर, मंगोलाकी, सलवादी, कलवाड़ी, रामपुरा पाटन, समूची, डोरौली एवं बहरामपुर का दौरा कर ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत पूर्व में चिन्हित स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

खेरली रेल ग्राम पंचायत भवन में क्लस्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों—रिचार्ज टॉप, सोखता गड्ढा एवं मैजिक पिट निर्माण—को 22 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना एवं मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। 
विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष लक्ष्यों को तय समयावधि में पूर्ण किया जाए और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी रामवतार पाठक, मुकेश शर्मा, गिरधर, अमित, दिलीप, रामफल, प्रशासक प्रशांत, जोरमल जाटव, कनिष्ठ सहायक हंसराज, लाला, रवि, हीना, पिंकी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................