बालिका हत्याकांड की जांच को लेकर एफएसएल टीम और पुलिस पहुंची मौके पर जुटाए साक्ष्य

Apr 18, 2026 - 15:52
 0
बालिका हत्याकांड की जांच को लेकर एफएसएल टीम और पुलिस पहुंची मौके पर जुटाए साक्ष्य

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में गत शुक्रवार को मां द्वारा अपनी चार वर्षीय पुत्री की गला दबाकर हत्या करने एवं खुद के दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जिसको लेकर शनिवार एफएसल टीम के डॉ. रविकांत शर्मा व थानाधिकारी राजेश मीना मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने जिस कमरे में घटना हुई वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटा परिवार वालो से घटना की जानकारी ली।

 प्रकरण के अनुसार शुक्रवार को मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था की वह सब एक ही मकान में रहते है। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उसके भाई संतोष के बच्चो को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई तो कई आवाज देने के बाद भी उसके भाई की पत्नी शीला ने दरवाजा खोला तो देखा की शीला के हाथ कटे हुए थे और चोंट के निशान थे। वही पर चार वर्षीय गरीमा बेहोश हालत में पड़ी हुई थी।

गरीमा के गले पर निशान थे। वे दोनों माँ व बेटी को राजगढ़ चिकित्सालय लेकर आये। जहाँ चिकित्सको ने गरीमा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गरीमा का गला दबाकर उसकी मां ने हत्या कर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................