राजगढ़ में अपराधों का ग्राफ बढ़ा: अब बाड़े से बकरे-बकरियां ले उड़े चोर; पशुपालकों में दहशत

Apr 18, 2026 - 16:05
Apr 18, 2026 - 16:08
 0
राजगढ़ में अपराधों का ग्राफ बढ़ा: अब बाड़े से बकरे-बकरियां ले उड़े चोर; पशुपालकों में दहशत

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आपराधिक वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की अब वे रिहायशी इलाको की तरफ बढ्ने लगे है, ताजा राजगढ़ थाना क्षेत्र के दुब्बी से है जहां बने पशुओं के बाड़ों को निशाना बना अज्ञात चोर बाड़े में बंधी 8 बकरे-बकरियों को चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पशुपालक कजोड़मल ने जब सुबह बाड़े में जाकर देखा, तो वहां से पशु गायब मिले। चोरों ने बड़ी चतुराई से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन ही आय का मुख्य स्रोत होता है, ऐसे में सामूहिक रूप से बकरे-बकरियों की चोरी होने से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पप्पूराम मीना ने बताया कि उनके भाई कजोड़मल मीना के घर के बाहर बाड़े में कुल 12 बकरियां बंधी हुई थी। जिनमे से 7 बकरी व एक बकरे को अज्ञात चोर गत रात्रि को चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है एवं बकरियां तोतापुरी नस्ल की थी। उन्होंने बताया कि गत रात्रि 11 बजे तक बकरियां बाड़े में बंधी हुई थी। जब सुबह देखा तो बकरियां नही थी। स सम्बंध में उनके भाई कजोड़मल मीना ने राजगढ़ थाने में रिर्पोट देदी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................