कस्बे में गंदे पानी की निकासी बनी प्रशासन को समस्या
![कस्बे में गंदे पानी की निकासी बनी प्रशासन को समस्या](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667c5b9796dba.jpg)
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे में गंदे पानी की निकासी की समस्या नगर पालिका प्रशासन को सिर दर्द बनी हुई है। कस्बे में गंदे पानी निकासी मार्गों पर अतिक्रमण हो जाने से मालाखेड़ा रोड पर जगह-जगह हल्की ही बारिश में पानी भर जाता है। प्रशासन द्वारा पूर्व में नालो की सफाई की गई है । आज हुई दोपहर की बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा । खाई में जाने वाले गंदे पानी निकासी मार्गो पर पक्के निर्माण एवं अस्थाई अतिक्रमण बाधक बने हुए हैं। पूर्व की भांति प्रशासन द्वारा आज वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दो पंप सैटो से पानी निकाला गया। जिससे आवागमन सुचारू रूप से हुआ। समय सिंह मीणा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लक्ष्मणगढ़.....
शीघ्र ही एक क्रॉस खंडेलवाल धर्मशाला को जाने वाले रास्ते पर नाला लगाया जाएगा। लेकिन यातायात के साधनों को डाइवर्ट करने में परेशानी के कारण समय लग रहा है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)