3 जुलाई को उपाध्याय श्री विज्ञानंद जी मुनिराज ससघ का भव्य मंगल प्रवेश
अलवर (कमलेश जैन) राजस्थान के सिंहद्वारा अलवर की धर्म नगरी में परम पूज्य अभिक्षण ज्ञान उपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनदी जी महामुनिराज के परंपरागत शिष्य श्री णमोकार उपासना उपाध्याय श्री विज्ञानंद जी मुनिराज ससघ का भव्य मंगल प्रवेश दिनांक 3 जुलाई वार गुरुवार को श्री 1008चंद्र प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर मुंशी बाजार में होने जा रहा है।
जिसमें भव्य शोभा यात्रा श्री अतिशयकारी1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मनी का वड से प्रातः 7:30 बजे पंसारी बाजार घंटाघर हॉपसर्कस त्रिपोलिया होते हुए श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर मुंशी बाजार पहुंचेगी । उसके पश्चात उपाध्याय श्री के मंगल प्रवचनों का लाभ मिलेगा ।
अभिषेक जैन खेड़ली द्वारा स्वर संगीतों के साथ शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण भजन मंडली जैन युवा फैडरेशन द्वारा बैंड बाजे सहित स्वर लहरियों के साथ भजनों की प्रस्तुति रहेंगी। आयोजक समिति ने बताया श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर श्री णमोकार उपासना वर्षा योग समिति मुंशी बाजार आयोजक समिति के रविंद्र जैन ने बताया की शोभा यात्रा में सभी जैन समाज के लोगों की सम्मिलित होकर भागीदारी रहेगी।


